अहमदाबाद विमान हादसे पर PK की प्रतिक्रिया — कहा, ‘यह बेहद दुखद घटना’, समस्तीपुर चुनाव पर भी कसा तंज

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। बिहार बदलाव यात्रा के सिलसिले में औरंगाबाद के नबीनगर में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा — “अहमदाबाद में हुआ प्लेन क्रैश बहुत ही दुखद है। इस हादसे में इतने लोगों की मौत ने देशभर को झकझोर दिया है। हम मृतकों के परिजनों के दुख में साथ हैं।”

गौरतलब है कि गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की मौत हुई है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जिनका भी निधन हो गया।

समस्तीपुर चुनाव पर भी दिया बड़ा बयान

इसी दौरान समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा उन्हें समस्तीपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर भी PK ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा — “हम सिर्फ समस्तीपुर से ही नहीं, बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। शाम्भवी चौधरी हों, उनकी पार्टी हो या उनके पिताजी की पार्टी, हम सबको चुनौती दे रहे हैं।”

प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और जनसभाओं के ज़रिए जनसंवाद स्थापित कर रहे हैं।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *