भागलपुर के कारोबारी पर 12 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोप, अलीगढ़ में मुकदमे की तैयारी

अलीगढ़। जीएसटी चोरी के एक बड़े मामले में भागलपुर (बिहार) निवासी एक कारोबारी के खिलाफ अलीगढ़ में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी पर करीब 12 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है।

डीसी एसआईबी अखिलेश सिंह ने बताया कि भागलपुर के अब्जुगंज निवासी अभिषेक कुमार ने अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोतीविहार में ‘एके इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्म बनाई थी। इस फर्म के माध्यम से एफएमसीजी उत्पादों की खरीद-बिक्री के नाम पर बड़े-बड़े बिलों का लेनदेन दर्शाया गया, लेकिन जीएसटी दाखिल नहीं किया गया।

फर्म की ओर से सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि मौके पर कोई फर्म संचालित नहीं हो रही है।

बुधवार को डीसी एसआईबी ने एसपी सिटी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *