भागलपुर: मायागंज अस्पताल में जल्द खुलेगा अमृत फार्मेसी, सस्ती दरों पर मिलेंगी महंगी दवाइयां

भागलपुर। मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) में मरीजों को अब महंगी दवाएं भी किफायती दर पर मिल सकेंगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी का आउटलेट खोला जा रहा है।

अमृत (Affordable Medicines and Reliable Implants for Treatment) फार्मेसी केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत अस्पतालों में मरीजों को ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अमृत फार्मेसी का आउटलेट इमरजेंसी विभाग के बगल, ट्रॉमा सेंटर के सामने 600 वर्गफीट क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। फिलहाल आउटलेट का ढांचा बनकर तैयार हो गया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने जानकारी दी कि बाकी का काम तेजी से किया जा रहा है और प्रयास है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह तक इसे शुरू कर दिया जाए। इसके बाद मरीजों को महंगी दवाएं बेहद सस्ती दर पर मिल सकेंगी।

गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी का संचालन एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड करेगी। इससे मरीजों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *