केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 12 जून को भागलपुर दौरे पर, भाजपा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भागलपुर। भारत सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का 12 जून 2025 को भागलपुर आगमन तय हुआ है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा भागलपुर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गिरिराज सिंह भाग लेंगे।

ऐसा रहेगा केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम

वीर कुंवर सिंह चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम
इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन
शहर के प्रवुद्ध जनों (बुद्धिजीवियों) से भी मुलाकात करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में विभिन्न जनसंपर्क व जनसंवाद कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में भागलपुर में भी यह आयोजन किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *