आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा कोर्ट में हुए हाजिर

भागलपुर। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सोमवार को एसीजेएम प्रथम सह एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में उपस्थित हुए।

इसी केस में कांड के अनुसंधानकर्ता (आईओ) तथा जोगसर थाना के तत्कालीन एसआई शिवनंदन सहनी की भी गवाही कराई गई।

मामला वर्ष 2020 का है, जब 28 अक्टूबर 2020 को उड़नदस्ता तीन के प्रभारी सुनील कुमार झा ने जोगसर थाना में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद जिला समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए भवन की पिछली दीवार पर बिना अनुमति के अवैध रूप से पोस्टर चिपकाया गया था।

उसी घटना के सिलसिले में अब न्यायालय में सुनवाई चल रही है। अगली कार्यवाही के लिए अदालत ने दोनों पक्षों को तिथि निर्धारित कर तलब किया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव: ‘न्यायिक जांच में सच सामने आएगा, दोषी नहीं बचेंगे’

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *