पुष्पम प्रिया का प्रशांत किशोर और चिराग पासवान पर हमला, जन सुराज को कहा ‘डस्टबिन पार्टी’

भागलपुर।द प्लूरल्स पार्टी (TPP) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। भागलपुर दौरे के दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को ‘डस्टबिन पार्टी’ बताते हुए कहा कि दूसरे दलों से निकाले गए नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने और अच्छी बातें करने से किसी का चरित्र नहीं बदलता।

‘बिहार की महानता की वापसी’ का संकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुष्पम प्रिया सक्रिय मोड में आ गई हैं। वो पूरे प्रदेश में जनता से मिल रही हैं। उन्होंने कहा,

“बिहार की महानता कभी खत्म नहीं हो सकती। हम दबी हुई महानता की वापसी की बात करते हैं। हमारे पास ऐतिहासिक विरासत है, लेकिन उनके संरक्षण और वैश्विक पहचान की कमी है।”

नीतीश-चिराग-पे भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर बाकी नेता 2020 के बाद ही बिहार घूमने निकले हैं।
चिराग पासवान को लेकर कहा,

“वे लंबे समय से सांसद हैं, लेकिन अब जाकर उन्हें बिहार की याद आई। उन्हें पहले अपने क्षेत्र को नंबर वन बनाना था।”

जन सुराज पर सीधा वार

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,

“ये डस्टबिन पार्टी है। हमने नई राजनीतिक पीढ़ी को मौका दिया, उन्होंने दूसरे दलों के निकाले गए नेताओं को शामिल कर लिया। सिर्फ अच्छी बातें करने से किसी का चरित्र नहीं बदलता।”

चुनाव की तैयारी और एजेंडा

पुष्पम प्रिया ने कहा कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है।

“हमारा एजेंडा है बिहार की महानता की वापसी। जब तक बिहार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक सम्मान नहीं मिलेगा। आत्मनिर्भर और मजबूत बिहार बनाना ही लक्ष्य है।”

गठबंधन पर क्या बोलीं?

इंडिया या एनडीए के साथ जाने के सवाल पर कहा,

“किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। दोनों गठबंधनों के काम से असंतुष्ट हैं। इसलिए हम अपनी अलग राह पर चल रहे हैं।”

जनता के लिए संदेश

अंत में उन्होंने कहा,

“हर बिहारी को अपने राज्य पर गर्व है। हम चाहते हैं कि उस गर्व को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएं। इसके लिए काम करना होगा, सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनकर सदन में बैठने से विकास नहीं होगा।”


 

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *