चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर PK की प्रतिक्रिया — कहा, राहुल गांधी के सवाल पर आयोग दे स्पष्टीकरण

बेगूसराय। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान खगड़िया और बेगूसराय के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बेगूसराय के सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवालों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

प्रशांत किशोर ने कहा,

“कांग्रेस देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता हैं। अगर उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लिखित रूप से सवाल उठाए हैं, तो यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इस पर स्पष्ट जवाब दे।”

उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। अगर देश के किसी बड़े नेता ने आधिकारिक तौर पर इस पर सवाल उठाए हैं तो आयोग को बिना देर किए अपना स्पष्टीकरण जनता के सामने रखना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आम जनता का विश्वास कायम रहे।

प्रशांत किशोर ने अपने दौरे में विभिन्न जनसभाओं को भी संबोधित किया और लोगों से बिहार में राजनीति और प्रशासन में सुधार की दिशा में एकजुट होने की अपील की।


  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *