20 जून को सीवान आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे कई सौगात

पटना/सीवान।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सीवान की धरती से राज्य को कई बड़ी योजनाओं की सौगात भी देंगे। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा बीते 29 मई की पटना यात्रा और 30 मई की रोहतास जनसभा के बाद बिहार की दूसरी अहम यात्रा होगी। पिछली यात्रा में पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था और 48,500 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था।

तैयारियों में जुटा संगठन

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खुद सीवान पहुंचेंगे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि सीवान में होने वाली इस जनसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। साथ ही बिहार के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात भी प्रधानमंत्री देंगे, जिनकी औपचारिक घोषणा उसी दिन की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल, एक दिन में 78 चापाकलों की मरम्मत कर बहाल की गई जलापूर्ति

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *