बिहपुर : बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी के परिवार में विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी के चचेरे भाई अमृतेश चौधरी ने पारिवारिक विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। अमृतेश ने बताया कि 29 मई को गोतिया पक्ष से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट हुई।

इस दौरान गुरमीत की चचेरी बहन वीणा शर्मा का सोने की चेन भी गायब हो गई। अमृतेश की पत्नी इशु कुमारी ने झंडापुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिवशंकर चौधरी समेत दो महिलाओं को नामजद किया है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *