भागलपुर में आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, कई इलाकों में रही अंधेरे की स्थिति

भागलपुर, 5 जून।बुधवार की शाम आई तेज हवा और झमाझम बारिश ने भागलपुर शहर की बिजली व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। सबौर ग्रिड से सब-स्टेशनों तक जाने वाली 33 केवी की दो मुख्य लाइनें ब्रेकडाउन हो गईं। इसमें नाथनगर का सीटीएस फीडर और सीएस-1 फीडर शामिल रहे।

सीएस-1 फीडर के ब्रेकडाउन से तिलकामांझी और बरहपुरा इलाके अंधेरे में डूब गए। हालांकि, सीएस-2 फीडर से रोटेशन के तहत वैकल्पिक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद सीएस-1 फीडर की मरम्मत पूरी कर ली गई, जिससे बिजली बहाल हो सकी।

वहीं सीटीएस 33 केवी लाइन रात 10 बजे तक बंद रही। मोजाहिदपुर के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि दक्षिणी क्षेत्र में 33 केवी लाइन में कोई ब्रेकडाउन नहीं था। जहां-जहां 11 केवी या एलटी लाइन में फॉल्ट की सूचना मिली, वहां तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया।

नाथनगर के सहायक अभियंता ने बताया कि सीटीएस लाइन के ब्रेकडाउन के बाद वैकल्पिक स्रोत से कुछ फीडरों में बिजली बहाल कर दी गई थी।

बिजली विभाग के अनुसार, तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ और तार गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा और अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई।

 

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *