भागलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

भागलपुर, 2 जून 2025:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का भागलपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। “ऑपरेशन सिंदूर” के पोस्टर और तिरंगा झंडे के साथ “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से एयरपोर्ट गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। अपने स्वागत से गदगद श्री जायसवाल ने कहा, “हमारे अनुशासित और संस्कारी कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। अब समय है कि हम सभी मिलकर पार्टी को सशक्त बनाएं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।”

इन प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति:

  • कहलगांव विधायक पवन यादव
  • विधान परिषद सदस्य डॉ. एन.के. यादव
  • महापौर बसुंधरा लाल
  • जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह
  • भाजपा नेता ई. शैलेन्द्र, अमर सिंह कुशवाहा, प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, नभय चौधरी, नंदनी सरकार, अभय वर्मन, रोहित पांडे, वंदना तिवारी, रंजन सिंह, आलोक सिंह बंटू, नितेश सिंह, प्रणव दास, रोज़ी रानी, डॉली मंडल, रूपा रानी साह आदि।

कार्यक्रम में भाजपा, जदयू और एनडीए घटक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साही भागीदारी रही।
जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई सहित कई अन्य पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *