“मेंहीं – एक विचार” का फर्स्ट लुक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लॉन्च, संतमत पर आधारित मोबाइल ऐप और वेबसाइट का भी हुआ लोकार्पण

भागलपुर, 1 जून:भागलपुर के पावन कुप्पाघाट आश्रम में आज संतमत के महान प्रवर्तक महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के जीवन और विचारों पर आधारित हिन्दी फिल्म “मेंहीं – एक विचार” का भव्य फर्स्ट लुक बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के करकमलों से जारी किया गया। इसी मौके पर आश्रम की आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री सत्यप्रकाश बाबा और प्रियंका ने किया, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं और साधकों ने भाग लिया।

“मेंहीं – एक विचार” का फर्स्ट लुक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लॉन्च, संतमत पर आधारित मोबाइल ऐप और वेबसाइट का भी हुआ लोकार्पण

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,

“यह आयोजन आध्यात्मिकता और तकनीक का संगम है – जहां परंपरा भविष्य से मिलती है। फिल्म, ऐप और वेबसाइट के ज़रिए अब संतमत का संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा। महर्षि मेंहीं जी की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए पथप्रदर्शक बनेंगी।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने फिल्म को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा,

“यह फिल्म हर वर्ग को नई ऊर्जा देगी और समाज में सकारात्मक सोच का संचार करेगी।”

फिल्म “मेंहीं – एक विचार, एक व्यक्तित्व” के निर्देशक दीपक साह ने इसे महर्षि मेंहीं जी के त्याग, तपस्या और समाज सेवा को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि

“यह फिल्म केवल एक बायोपिक नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत को जनमानस तक पहुँचाने का एक भावनात्मक प्रयास है।”

अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा, कुप्पाघाट के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि

“नया ऐप और वेबसाइट वैश्विक स्तर पर अनुयायियों को संतमत और कुप्पाघाट से जोड़ेगा, जिससे यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात बन गई है।”

“मेंहीं – एक विचार” का फर्स्ट लुक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लॉन्च, संतमत पर आधारित मोबाइल ऐप और वेबसाइट का भी हुआ लोकार्पण

महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश जी ने आयोजन को संतमत चेतना को नई दिशा देने वाला क्षण बताया और कहा कि

“यह फिल्म विमोचन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक युग की शुरुआत है।”

फिल्म का निर्माण अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा, कुप्पाघाट और अवर पाथ एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है।

मुख्य अतिथियों में रहे उपस्थित:

  • स्वामी सत्यानंद बाबा
  • पूज्य गुरु सेवी भागीरथ बाबा
  • विधानपार्षद एन के यादव
  • संगीता तिवारी (लोजपा रामविलास, प्रदेश महासचिव)
  • विधायक विजय खेमका, पवन यादव, शैलेन्द्र जी, जयप्रकाश यादव
  • भागलपुर महापौर वसुंधरा लाल
  • भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष जी
  • अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा
  • महासभा उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल
  • प्रियंका चौहान
  • रवि रंजन (डायरेक्टर, अवर पाथ एंटरटेनमेंट)
    सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु, समाजसेवी, संतमत विचारक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सभी ने संतमत के प्रसार और आध्यात्मिक चेतना के जागरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *