ऑपरेशन सिंदूर पर भाकपा माले का वार: “BJP कर रही है महिलाओं की भावनाओं का दोहन”, आरा सांसद सुदामा प्रसाद का हमला

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। जहां एक ओर BJP और NDA सहयोगी दल इसे अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष खासतौर पर भाकपा माले (CPI ML) ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP के “घर-घर सिंदूर वितरण” अभियान पर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया।

“महिलाओं के सिंदूर से BJP को नहीं है वास्ता” – सांसद सुदामा प्रसाद

प्रेस वार्ता में सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बहाने देश की महिलाओं की पीड़ा और उनके उजड़े सिंदूर को भुनाकर अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए, लेकिन सरकार ने इसे भावनात्मक और सांप्रदायिक रंग देकर वोटबैंक की राजनीति शुरू कर दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई के चलते न जाने कितनी महिलाओं के सिंदूर उजड़ चुके हैं। “मोदी सरकार असली मुद्दों से भागती है और भावनात्मक मुद्दों के सहारे सत्ता में बनी रहना चाहती है।”

“CPI ML करेगी सिंदूर अभियान का भांडाफोड़”

BJP द्वारा घोषित घर-घर सिंदूर वितरण अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाकपा माले इसके खिलाफ अभियान चलाएगी और इस ‘राजनीतिक नौटंकी’ का भंडाफोड़ करेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार की महिलाएं इस दिखावटी अभियान को सफल नहीं होने देंगी।

शाहाबाद की जनता को फिर मिली निराशा

अपने क्षेत्र की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि शाहाबाद को धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन सोन नहर आधुनिकीकरण और कदवन जलाशय परियोजना जैसे अहम मुद्दों पर सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की। “प्रधानमंत्री ने एक बार फिर इन मुद्दों पर चुप्पी साध कर क्षेत्र की जनता को निराश किया है।”

“बिहार की जनता नहीं आएगी झांसे में”

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि इस बार बिहार की जनता BJP और NDA के “भावनात्मक जाल” में नहीं फंसेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *