पटना में फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई: 4 गिरफ्तार, 2 ने किया सरेंडर

पटना | संवाददाता रिपोर्ट

राजधानी पटना में 24 मई को हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बोरिंग कैनाल रोड पर हुई फायरिंग में आशीष और निशान नामक बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहा के समीप हुई फायरिंग की घटना में आदित्य और मनीष को पुलिस ने दबोच लिया।

दो बदमाशों ने किया कोर्ट में सरेंडर

एसके पुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल शिबू और रोहित नामक दो बदमाशों ने खुद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी घटनाओं में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

24 मई को दिनभर दहशत में रहा पटना

गौरतलब है कि 24 मई को पटना के बोरिंग रोड चौराहा इलाके में सुबह के समय बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग की थी। इसी दिन शाम में बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने भी इलाके में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इन घटनाओं के बाद राजधानी में अफरा-तफरी मच गई थी और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों के कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

जारी है पुलिस की कार्रवाई

सिटी एसपी ने आश्वासन दिया है कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *