गृह रक्षक भर्ती: 296 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता और चिकित्सीय परीक्षण में सफल घोषित

भागलपुर, 27 मई 2025 — गृह रक्षकों के नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में आज भागलपुर जिले में 296 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। जिला प्रशासन द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा में कुल 1400 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, जिनमें से 1070 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

परीक्षा का पहला चरण 1600 मीटर दौड़ था, जिसमें 352 अभ्यर्थी सफल रहे। इसके बाद उंचाई और सीना माप की जांच की गई, जिसमें निर्धारित मानक पर खरे न उतरने के कारण 15 उम्मीदवारों को असफल घोषित किया गया।

शेष 337 योग्य उम्मीदवारों ने उँची कूद, लम्बी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। अंतिम चरण में हुए चिकित्सीय परीक्षण में 41 उम्मीदवार अनफिट पाए गए, जबकि 296 उम्मीदवारों को फिट और दैनिक रूप से सफल घोषित किया गया।

जिला प्रशासन की इस पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की नजरें आगे की औपचारिकताओं और प्रशिक्षण प्रक्रिया पर टिकी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP नेता नागमणि के बयान से बवाल, मृतक की तुलना ‘कुत्ते-बिल्ली’ से की; पुराना राम वाला वीडियो भी वायरल

    Share Add as a preferred…

    बिहार की राजनीति में हलचल! पहले वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले नीतीश कुमार, फिर पहुंचे JDU कार्यालय; क्या होने वाला है बड़ा फैसला?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *