CM नीतीश कुमार ने PM मोदी को कहा धन्यवाद, ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की सराहना पर जताया आभार

न्यूज़ हाइलाइट्स:

  • नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जताया आभार
  • ‘मन की बात’ में पीएम ने की बिहार की सराहना
  • खेलो इंडिया के मंच से बिहार को नई पहचान
  • राज्य सरकार और केंद्र के बीच खेलों को लेकर सकारात्मक समन्वय

पटना | 27 मई 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। अवसर था, प्रधानमंत्री द्वारा अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की भूरी-भूरी प्रशंसा किए जाने का। सीएम ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया।

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया बिहार का मान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा:

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रशंसा की। उद्घाटन समारोह के दौरान उनके संबोधन से प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद।”

बिहार बना राष्ट्रीय खेल मंच का केंद्र

बता दें कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पहली बार बिहार में हुआ, जिसने राज्य को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दी। आयोजन के दौरान देशभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश भी प्रसारित हुआ था, जिसने खिलाड़ियों का मनोबल दोगुना कर दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *