जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, 2005 से फरार दो नक्सली गिरफ्तार

जमुई (बिहार):

जमुई पुलिस को शुक्रवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2005 से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सलियों को पुलिस ने चरका पत्थर इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान गुरुदयाल यादव और कैलू यादव के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस बल पर हथियारों से हमला करने समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

नक्सली हमले के बाद 19 साल से थे फरार

जमुई के पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने जानकारी दी कि वर्ष 2005 में गुरुदयाल यादव और कैलू यादव ने अपने गिरोह के साथ मिलकर हथियारों से लैस होकर पुलिस पर हमला किया था। हमले के बाद दोनों फरार हो गए थे और पिछले लगभग 19 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

गांव में चुपचाप रह रहे थे, पुलिस को नहीं लगी भनक

एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि दोनों नक्सली हाल ही में गुपचुप तरीके से अपने गांव लौट आए थे और सामान्य जीवन जी रहे थे, जिससे पुलिस को उन पर शक नहीं हुआ। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को जब यह जानकारी मिली कि दोनों अपने गांव में मौजूद हैं, तो तुरंत झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद भेजे गए न्यायालय

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनसे नक्सली गतिविधियों से संबंधित और भी जानकारियाँ जुटाने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *