पीरपैंती को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

भागलपुर (पीरपैंती)। भागलपुर जिले के पीरपैंती में विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यहां 2400 मेगावाट क्षमता वाले ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की योजना पर तेजी से काम हो रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना कोल इंडिया के सहयोग से संचालित की जाएगी, जिसमें 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।

परियोजना के लिए 1100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। हालांकि कुछ ग्रामीण मुआवजे की राशि को लेकर असंतुष्ट हैं, लेकिन अधिकांश लोग इस प्लांट को क्षेत्र के विकास के लिहाज से एक सुनहरा अवसर मान रहे हैं।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस प्लांट से बिजली संकट में कमी, रोज़गार के नए अवसर और सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं में तेजी आएगी। अनुमान है कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह परियोजना न केवल पीरपैंती और भागलपुर क्षेत्र बल्कि पूरे बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के शहरों का बदलेगा चेहरा, विश्व बैंक के सहयोग से बनेगी नई अर्बन विकास रणनीति

    Share Add as a preferred…

    पटना में शुरू हुआ आम महोत्सव, कार्बाइड फ्री आम खरीदने उमड़े लोग; किसानों से सीधे जुड़ने की अपील

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *