भागलपुर: भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न, बोले मिथिलेश तिवारी – “पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर निर्भर”

भागलपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक सोमवार को लालूचक अंगारी स्थित मंगलम रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर एवं जिला प्रभारी रामानंद चौधरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वंदे मातरम् का गायन खुशबु कुमारी, डोली मंडल, रूपा साह और विधुवाला सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में जिला मंत्री द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्ताव एवं राजनीतिक प्रस्ताव विधान पार्षद डॉ. एन.के. यादव ने प्रस्तुत किया।

भाजपा के मूल में अंत्योदय: संतोष कुमार

अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि, “भाजपा की सर्वस्वीकृति उसकी विचारधारा, संगठित ढांचे और सरकारों के कल्याणकारी कार्यों के कारण है। हम अंत्योदय के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं और संगठन शक्ति ही हमारे वैभव का आधार है।”

“हर कार्यकर्ता है पार्टी की रीढ़”: मिथिलेश तिवारी

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी ताकत हर एक कार्यकर्ता के परिश्रम से आई है। हमें उन पूर्वजों को नहीं भूलना चाहिए जिनके संघर्ष की बुनियाद पर पार्टी आज खड़ी है। देशविरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए बूथ स्तर पर मजबूती जरूरी है।”

भागलपुर: भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न, बोले मिथिलेश तिवारी – "पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर निर्भर"

“सिर्फ सत्ता नहीं, विचारधारा के लिए लड़ते हैं”: अनिल ठाकुर

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, विचारधारा के लिए काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के वर्षों के समर्पण और वरिष्ठों के मार्गदर्शन ने संगठन को मजबूत बनाया है।”

बैठक में विधायक ई. ललन पासवान, पवन यादव, अमन पासवान, पवन मिश्रा, प्रीति शेखर, रोहित पांडे, अभय वर्मन सहित कई नेताओं ने संबोधन दिया। मंच संचालन महामंत्री नितेश सिंह और उमाशंकर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन योगेश पांडे ने किया।

भागलपुर: भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक सम्पन्न, बोले मिथिलेश तिवारी – "पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम पर निर्भर"

बैठक में कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान अर्जित शाश्वत चौबे, नभय चौधरी, बंटी यादव, राजीव पोद्दार, राजकुमार सिंह, कन्हाई मंडल, दीपक सिंह, रतन मंडल, रूबी दास समेत कई नेता मंच पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित जिले के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *