जम्मू में सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटना: भागलपुर के जवान संतोष यादव शहीद

शहीद जवान का सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

भागलपुर, 20 मई:जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी के खाई में गिरने से भागलपुर जिले के इस्माइलपुर गांव निवासी जवान हवलदार संतोष यादव शहीद हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।

जम्मू में सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटना: भागलपुर के जवान संतोष यादव शहीद

सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे उस समय हुई जब सेना की एक टुकड़ी आतंकियों की खोज में पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान सेना की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी छह जवान घायल हो गए, जिनमें हवलदार संतोष यादव की स्थिति सबसे गंभीर थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

शहीद संतोष यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और तीन महीने पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। उनके परिवार में पत्नी साधना कुमारी, तीन बेटियाँ और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि संतोष यादव का साला भी नौशेरा सेक्टर में ही तैनात है, जिसने हादसे की सूचना सबसे पहले परिवार को दी।

फिलहाल सेना की ओर से शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *