7 महीने में 25 शादियां कर लूटने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार, 26वें दूल्हे के रूप में कांस्टेबल ने बिछाया जाल

महज सात महीनों में 25 शादियां कर कई परिवारों को लूटने वाली कुख्यात ‘लुटेरी दुल्हन’ अनुराधा पासवान आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गई। मानटाउन थाना पुलिस ने एक कांस्टेबल को ’26वां दूल्हा’ बनाकर फर्जी रिश्ता तय कराया और योजनाबद्ध तरीके से भोपाल से उसे गिरफ्तार किया।

32 वर्षीय अनुराधा पासवान पर आरोप है कि वह अब तक 25 पुरुषों से शादी कर चुकी है और हर बार शादी के कुछ ही दिनों बाद जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। वह गरीब, मासूम लड़की का रूप धरकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।

ऐसे करती थी शिकार

अनुराधा का एक संगठित गैंग है, जो अलग-अलग नामों और पहचान के साथ उसकी फर्जी प्रोफाइल सोशल मीडिया और मैरिज ब्यूरो के जरिए लोगों तक पहुँचाता था। इस गैंग का एक सदस्य ‘मैचमेकर’ बनकर शादी तय करता और लड़के वालों से करीब दो लाख रुपये की डील करता। शादी मंदिर या घर पर हिंदू रीति-रिवाज़ से करवाई जाती, ताकि कोई शक न हो।

शादी के बाद अनुराधा कुछ दिनों तक आदर्श बहू बनकर परिवार का विश्वास जीतती। फिर एक दिन मौका देखकर खाने में नशीली दवा मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर देती और घर से सारे कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी।

बिहार से है गहरा कनेक्शन

अनुराधा मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और उसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। उसके गैंग ने हर बार नई स्क्रिप्ट और नई पहचान के साथ लोगों को शिकार बनाया।

ऐसे हुआ भंडाफोड़

सवाईमाधोपुर निवासी विष्णु शर्मा ने जब मानटाउन थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तो पुलिस सतर्क हुई। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाते हुए एक कांस्टेबल को ‘दूल्हा’ बनाकर जाल बिछाया और भोपाल में उसे दबोच लिया।

फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।


 

ये भी पढ़े..

गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

Share Add as a preferred…

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *