भागलपुर : प्राणिक वाजपेयी दोबारा बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, 10 नए जिला प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने आज पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए प्राणिक वाजपेयी एवं प्रकाश कुमार को पुनः जिला मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है। यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

वाजपेयी ने इस अवसर पर कहा, “मैं इस दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुँचाने में अपनी पूरी क्षमता से कार्य करूंगा।”

इसके साथ ही पार्टी ने 10 जिला प्रवक्ताओं की भी घोषणा की। नियुक्त प्रवक्ताओं में शामिल हैं:

  • प्रदीप जैन
  • शशि मोदी
  • इंदु भूषण झा
  • नवीन सिंह चिंटू
  • अभिनंदन यादव
  • विजय झा गांधी
  • प्रीति मिश्रा
  • संजय केशरी
  • पंकज गुप्ता
  • संजय चौधरी

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने सभी प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की आवाज बनकर मजबूती से विचार प्रस्तुत करेंगे और संगठन की छवि को और सुदृढ़ करेंगे।

इस नियुक्ति पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी सहित सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।


 

ये भी पढ़े..

गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

Share Add as a preferred…

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत पर गरमाई राजनीति, पप्पू यादव बोले- यह हत्या है, दोषियों पर हो कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *