बक्सर में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, पति ने खुद दी पुलिस को जानकारी

बक्सर, बिहार।बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखन डिहरा गांव से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को कॉल कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़का पति
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गांव निवासी सुनील साह जब अचानक घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही मैना पासवान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देख उसका गुस्सा फूट पड़ा और दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी।

लोहे के बटखारे से वार कर की हत्या
गुस्से में आकर सुनील ने पास में रखे लोहे के बटखारे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में मैना पासवान भी घायल हुआ, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला।

पुलिस को दी खुद सूचना, मौके से हुआ गिरफ्तार
हत्या के बाद सुनील ने खुद पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अशफाक अख्तर अंसारी और थानाध्यक्ष शंभू भगत मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद गांव में फैली सनसनी
यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है और लोग इस खौफनाक हत्या से स्तब्ध हैं।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *