बिहार खेल विश्वविद्यालय और SCERT के संयुक्त तत्वावधान में शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं के लिए एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

देशभर के विशेषज्ञों द्वारा छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, खेल शिक्षा में नवीनतम शोध और तकनीकों पर फोकस

राजगीर, 19 मई 2025बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर (BSUR) एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा के व्याख्याताओं हेतु एक सप्ताहीय आवासीय एडवांस्ड रिफ्रेशर कोर्स का आज उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उन्मुखीकरण सत्र से हुई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से आमंत्रित विशेषज्ञ एवं विज़िटिंग फैकल्टी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीकी नवाचार और शैक्षिक उन्नयन पर व्याख्यान देंगे। प्रत्येक रिफ्रेशर कोर्स की अधिकतम क्षमता 50 प्रशिक्षुओं की निर्धारित की गई है।

विशेष जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की कार्य परिषद द्वारा दिनांक 3 मई 2025 को लिए गए निर्णय के अनुसार, श्री निशिकान्त तिवारी, परीक्षा नियंत्रक-सह-डीन को इस कोर्स का पाठ्यक्रम निदेशक (Course Director) नियुक्त किया गया है। कोर्स की समाप्ति पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र की प्रमुख झलकियाँ:

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शिशिर सिन्हा, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त), कुलसचिव श्री रजनी कांत, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त), श्री निशिकान्त तिवारी और डॉ. सैयद मोहम्मद अयूब, विभागाध्यक्ष (शारीरिक शिक्षा), SCERT मौजूद रहे।
कुलपति श्री शिशिर सिन्हा ने खेल क्षेत्र में तकनीक के नए प्रयोगों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह रिफ्रेशर कोर्स शारीरिक शिक्षा के परंपरागत और आधुनिक आयामों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

प्रथम दिवस के व्याख्यान:

  1. श्री निशिकान्त तिवारी (परीक्षा नियंत्रक-सह-डीन, BSUR) — बिहार खेल विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और ढाँचागत संरचना पर प्रस्तुति।
  2. प्रोफेसर योगेश चंद्र ठाकुर (डीन, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, सोनीपत) — खेलों की ऐतिहासिक यात्रा (Historical Perspectives of Sports)।
  3. प्रोफेसर डॉ. ललित शर्मा (IGIPESS, नई दिल्ली) — खेल मनोविज्ञान (Sports Psychology) पर व्याख्यान।

यह रिफ्रेशर कोर्स शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को न केवल विषयवस्तु में नवीनता से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें प्रयोगात्मक अनुसंधान और आधुनिक शिक्षण विधियों से भी परिचित कराएगा। आगामी दिनों में भी विविध विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *