गयाजी में पिता-पुत्र हत्याकांड: मुख्य आरोपी नीतीश पुलिस मुठभेड़ में घायल, कई अन्य की तलाश जारी

गयाजी।बिहार के गयाजी जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिणगांव में बीते शनिवार को हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को एसआईटी ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?
शनिवार को दिनदहाड़े अशोक सिंह और उनके पुत्र कुणाल कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इस हत्याकांड को अशोक सिंह के भतीजे नीतीश कुमार ने जमीन विवाद और चार लाख रुपये के कर्ज के चलते अंजाम दिया।

गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी:
एसआईटी की छापेमारी के दौरान नीतीश कुमार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। इससे पूर्व रविवार को मृतक अशोक सिंह के चाचा अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू को वजीरगंज के जमुआवां से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का बयान:
सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया, “नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी के दौरान वह पुलिस पर गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हुआ।” वहीं, एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि हत्याकांड में आपसी रंजिश और जमीन विवाद मुख्य कारण रहे।

परिजनों का आरोप:
मृतक अशोक सिंह की बेटी ने बताया कि नीतीश ने उनके भाई से चार लाख रुपये कर्ज लिए थे। जब पैसे मांगे गए तो धमकी दी गई और बाद में हत्या कर दी गई। साथ ही परिवार को पुश्तैनी मकान से निकालने की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच एसआईटी के नेतृत्व में तेज़ी से की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *