भागलपुर : चर्च मैदान में स्कूटी सीखने गई लड़की से छेड़खानी, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा स्थित चर्च मैदान में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूटी सीखने गई एक लड़की से कुछ लड़कों ने कथित रूप से छेड़खानी की।

लड़की ने यह बात घर पहुंचकर अपने परिजनों को बताई। इसके बाद शुक्रवार को लड़की पक्ष के कुछ लोग चर्च मैदान के आसपास पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।

घटना ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब लड़की दोबारा स्कूटी चलाने मैदान में पहुंची और लड़कों से झड़प हो गई। इसी दौरान एक लड़के को लड़की ने थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद लड़की के परिजन पहुंचे और कुछ लड़कों की पिटाई कर दी। जवाब में लड़कों के पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों तरफ से मारपीट व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ती देख नाथनगर, ललमटिया, मधुसूदनपुर और विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
एसएसपी हृदयकांत, एसडीएम धनंजय कुमार, और डीएसपी टू राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।
दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।

एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि पुलिस मैदान में कैंप कर रही है, माहौल फिलहाल शांत है और एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *