खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में लिया आयोजन का जायजा, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

भागलपुर, 13 मई 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच खेले जा रहे महिला सिंगल बैडमिंटन मैच का भी अवलोकन किया। स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। नीतीश कुमार ने सभी का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता एवं अधिकारी रहे मौजूद:

  • उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी
  • सांसद अजय कुमार मंडल व गिरिधारी यादव
  • विधायक गोपाल मंडल, ललन कुमार, ललित नारायण मंडल और पवन यादव
  • जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव और नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल
  • पूर्व सांसद बुलो मंडल व कहकशां परवीन
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार व सचिव कुमार रवि
  • खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र एवं निदेशक महेंद्र कुमार
  • भागलपुर प्रमंडल आयुक्त दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित कई गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस आयोजन ने भागलपुर को खेल गतिविधियों का केंद्र बना दिया है। खिलाड़ियों का जोश और सरकार का सहयोग इसे ऐतिहासिक बना रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *