खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बेहतर सहभागिता पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किया सम्मानित

भागलपुर, 13 मई 2025:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत भागलपुर में आयोजित बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को आज सम्मानित किया गया। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बेहतर सहभागिता और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए साई (SAI) के पदाधिकारियों, रेफरियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 10 मई से सैंडिस कंपाउंड के इंडोर हॉल में किया गया था, जबकि तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत 4 मई से हुई थी। इन आयोजनों को सफल बनाने में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

सम्मानित अधिकारियों में शामिल रहे:

  • सिटी एसपी
  • डीडीसी
  • सहायक समाहर्ता जतिन कुमार
  • अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन)
  • डीटीओ
  • संयुक्त निदेशक, जन संपर्क
  • जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी
  • जिला योजना पदाधिकारी
  • वरीय कोषागार पदाधिकारी
  • निदेशक, डीआरडीए
  • डीएईओ
  • महाप्रबंधक, उद्योग विभाग
  • डीपीओ (लेखा एवं नियोजन)
  • डीपीओ (साक्षरता)
  • बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री अंकिता एवं सुश्री सोनाली सहित अन्य पदाधिकारी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर एक आदर्श प्रस्तुत किया है। खेलों की सफलता में प्रशासन की सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    सीमाओं को अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप, अमित शाह बोले- स्मार्ट बॉर्डर और मजबूत सुरक्षा ग्रिड से होगी घुसपैठ पर रोक

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026: कांवरिया पथ पर हर 2-3 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर, एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस रहेंगी तैनात, स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *