अररिया में लीची तोड़ने के विवाद में जेठ की हत्या, बहू व बेटा पर प्राथमिकी

अररिया | 13 मई 2025 : चातर पंचायत के नुनीयारी टोला में रविवार देर शाम लीची तोड़ने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि बहू पार्वती देवी ने अपने जेठ फुलेश्वर चौहान (55) के सिर पर हंसिया से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक के पुत्र अरविंद चौहान के बयान पर पार्वती देवी और उनके बेटे अनमोल कुमार उर्फ मंगला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अरविंद ने बताया कि लीची तोड़ने से रोकने पर विवाद हुआ था, जिसे उसके पिता ने शांत कराया था। लेकिन शाम को खेत जाते समय पार्वती देवी और मंगला ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमला कर दिया।

नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में गई शशांक की जान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *