जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: सायरन के बाद ब्लैकआउट, पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब में भारत ने गिराई 8 मिसाइलें

नई दिल्ली/जम्मू:

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार रात ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बौखलाकर जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। सायरन बजने के बाद पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया और जम्मू में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागी गई 8 मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया। यह कार्रवाई भारत के अत्याधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के जरिए की गई।

जम्मू एयरस्ट्रिप पर दागा गया रॉकेट

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू एयरस्ट्रिप को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जहां एक रॉकेट दागा गया। हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और भारतीय सेना ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

बॉर्डर राज्यों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट

देश के तीन सीमावर्ती राज्यों पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इन राज्यों के कई जिलों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

  • पंजाब: गुरदासपुर
  • राजस्थान: बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर
  • अन्य स्थान: श्रीगंगानगर और बीकानेर में ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट

बता दें कि भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी, जिसके बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे की कार्रवाई हो रही है। बुधवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत का पलटवार

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़राइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। सेना और सुरक्षा एजेंसियां अब लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 638 बड़े पुलों की सुरक्षा जांच पूरी, 23 पुल गंभीर स्थिति में; मरम्मत और नए पुल निर्माण के दिए गए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *