गुरुवार को रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

8 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि गुरुवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 8 मई को देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही गुरुवार रात 9 बजकर 7 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 8 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

08 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 08 मई 2025 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी
  • हर्षण योग- 08 मई को देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 08 मई को रात 9 बजकर 7 मिनट तक
  • 08 मई 2025 विशेष- मोहिनी एकादशी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:39 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:12 से दोपहर बाद 03:49 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:42 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:23 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:55 से दोपहर बाद 03:34 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:11 से दोपहर 02:50 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:14 से दोपहर बाद 03:53 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:40 से दोपहर बाद 03:15 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:34 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:00 pm
  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में बहू भोज से लौट रहे बुज़ुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप; आरोपियों की तलाश में छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    न स्कूल, न आंगनबाड़ी… संघर्ष की मिसाल बना कैमूर का बेटा, IIT में चयन से गांव में जश्न; महिलाओं ने उतारी आरती

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *