खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: बिहार में चमके वेदांत, शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

पटना। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार की मेज़बानी में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन महाराष्ट्र के वेदांत नितिन ने 50 मीटर थ्री पोजीशंस राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वेदांत ने 452.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा के रोहित कन्यन ने 451.9 अंकों के साथ रजत पदक और पंजाब के अमितोज सिंह ने 440.1 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद वेदांत ने क्या कहा?

वेदांत ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “पिछली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मैं पांचवें स्थान पर रहा था। इस बार स्वर्ण जीतना मेरे लिए बहुत खास है। सरकार की आर्थिक सहायता से मैंने बेहतर तैयारी की और बिहार की मेज़बानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुझे शानदार अनुभव मिला।”

रजत और कांस्य पदक विजेताओं की प्रतिक्रिया

रजत पदक विजेता रोहित कन्यन ने कहा, “आखिरी शॉट ने मुझे गोल्ड से दूर कर दिया। अब मेरा फोकस आगामी प्रतियोगिताओं पर है।” वहीं, अमितोज सिंह ने कहा, “यह मेरी पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता थी और भगवान की कृपा से मैंने कांस्य पदक जीता।”

दिल्ली में आयोजित हो रही हैं प्रमुख स्पर्धाएं

दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज और इंदिरा गांधी स्टेडियम में 4 से 15 मई तक शूटिंग, साइक्लिंग और जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *