भागलपुर में बनेगा कैंसर अस्पताल! जिलाधिकारी ने किया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण

भागलपुर, 6 मई 2025:स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भागलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भागलपुर में जल्द ही कैंसर अस्पताल का शिलान्यास होने जा रहा है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायज़ा लिया।

INSPECTION में मिले अहम निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों में दी जा रही मरीज सेवाओं की स्थिति को बारीकी से देखा। उन्होंने बाह्य रोग विभाग (OPD) में जाकर मरीजों की सुविधा और व्यवस्था की समीक्षा की।

भागलपुर में बनेगा कैंसर अस्पताल! जिलाधिकारी ने किया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण

जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक से हुई बातचीत
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JLNMCH) के अधीक्षक से मुलाकात की और कैंसर अस्पताल के प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
सूत्रों के अनुसार, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बनने वाला कैंसर अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इससे कोसी–मगध क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

भागलपुर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट देने की तैयारी जोरों पर है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज अब यहीं संभव होगा—उम्मीद है, राहत भी यहीं मिलेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *