भागलपुर में हाईवे पर अब चालकों की खैर नहीं, आज से कटेगा ऑनलाइन चालान

भागलपुर, 6 मई:हाईवे पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मंगलवार से भागलपुर और कहलगांव की यातायात पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। अब ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, सीट बेल्ट न पहनने और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर ऑनलाइन चालान काटा जाएगा।

एनएच-80 पर सक्रिय रहेगा हाईवे पेट्रोलिंग वाहन

यह अभियान भागलपुर से सुल्तानगंज और भागलपुर से कहलगांव मार्ग पर स्थित एनएच-80 पर विशेष रूप से सक्रिय रहेगा। इसके लिए तकनीकी रूप से सुसज्जित हाईवे पेट्रोलिंग वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका ट्रायल सोमवार को सफलतापूर्वक किया गया। ट्रायल के दौरान एक वाहन का ऑनलाइन चालान भी काटा गया।

आधुनिक तकनीक से लैस है पुलिस वाहन

यातायात पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को एक हाईटेक वाहन मिला है, जो किसी भी एंगल से खड़ी गाड़ियों की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इससे नियमों की अवहेलना करने वालों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

यातायात नियमों का पालन अब अनिवार्य

इस नई व्यवस्था के तहत अब चालकों को अपने वाहन के सभी वैध दस्तावेज, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट और सीट बेल्ट का विशेष ध्यान रखना होगा। गड़बड़ी की स्थिति में चालान ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से स्वत: ही कट जाएगा


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *