कटिहार में देर रात भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो टक्कर में 8 की मौत, 2 गंभीर

कटिहार, 6 मई:बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप एसएच-77 पर हुआ, जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की मक्के से लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

मक्के के ढेर से असंतुलित होकर हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन ढिबरा बाजार, बड़हरा कोठी (पूर्णिया) से बारात लेकर कुर्सेला के कोशकीपुर जा रही थी। जैसे ही वाहन चांदपुर चौक के पास पहुंची, सड़क किनारे मक्का का ढेर देख वाहन असंतुलित हो गया और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई।

घायलों की हालत गंभीर, किया गया रेफर

घटना में घायल उदय कुमार (25), पिता रविन्द्र मंडल और अभिषेक कुमार (26), पिता सिकलाल मंडल को स्थानीय समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

प्रशासन ने की पुष्टि, जांच जारी

कटिहार एसपी वैभव शर्मा और एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। थाना पुलिस के अलावा अस्पताल में भी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *