व्यवसायी से लोन दिलाने के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी

मुंबई से जुड़ा ठग, विश्वास में लेकर साइबर फ्रॉड को अंजाम

भागलपुर, 6 मई।जोगसर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से लोन दिलाने का झांसा देकर तीन करोड़ आठ लाख पचासी हजार रुपये की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है।

कमीशन के लालच में फंसा व्यवसायी

पीड़ित के अनुसार, उन्हें एक अंजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह बड़े लोन दिलवा सकता है, और इसके एवज में दो से पांच प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इस पर व्यवसायी की दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने कॉल करने वाले व्यक्ति की सत्यता जांचने के लिए मुंबई जाकर उससे मुलाकात भी की, जिससे उन्हें उस पर भरोसा हो गया।

50 करोड़ के लोन का झांसा

बाद में व्यवसायी ने खुद के लिए 50 करोड़ रुपये का लोन लेने की इच्छा जताई। इसके बाद आरोपी ने प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई खातों में कई बार में रकम ट्रांसफर कराई। कुल मिलाकर 3.08 करोड़ रुपये की ठगी हो गई।

केस दर्ज, जांच शुरू

जोगसर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगी में मुंबई और अन्य शहरों के बैंक खातों का उपयोग किया गया है।


सावधानी जरूरी:
यह मामला दर्शाता है कि लोन या बड़े निवेश के झूठे प्रलोभनों से सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी लेन-देन करने से पहले व्यक्ति और संस्था की पूर्ण जांच जरूरी है।

 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *