अलर्ट: बिहार में रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा सख्त

आतंकी हमले की आशंका को लेकर राज्य भर में हाई अलर्ट जारी

पटना, 6 मई।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी घटना के बाद बिहार में आतंकी संगठनों की संभावित हिंसक कार्रवाई को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने राज्यव्यापी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार शाम सभी जिलों के सीनियर एसपी और रेल एसपी को पत्र भेजकर रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल-लॉज की जांच और सीमावर्ती इलाकों में सख्ती

एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि होटल, लॉज, धर्मशालाएं, मुसाफिरखाने आदि की नियमित जांच कराई जाए और नेपाल सीमा व अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सांप्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाहों पर सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर डीएम व एसपी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि स्थिति गंभीर हो, तो डीएम इंटरनेट सेवा निलंबित भी कर सकते हैं।

प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महाबोधि मंदिर, हनुमान मंदिर (पटना जंक्शन), पटना-गया व दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा समेत कई संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा ऑडिट कराने और वहां सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा, विधानसभा, सचिवालय, पटना उच्च न्यायालय और विशिष्ट व्यक्तियों के आवासीय क्षेत्र की भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *