शादी से पहले प्रेमी संग भागी युवती, थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर, 6 मई।शादी से महज एक सप्ताह पहले भागलपुर के भीखनपुर की एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने युवती को बरामद कर इशाकचक थाना लाया, जहां सोमवार को थाने परिसर में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

प्रेमी के पास जाने की कर रही थी ज़िद

थाना परिसर में युवती अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार करती रही और बार-बार प्रेमी के पास भेजने की जिद करती रही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को उसे शांत कराने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शादी तय, लेकिन युवती ने किया इनकार

युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और जल्दी ही विवाह होने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की प्रेम प्रसंग में पड़कर घर से भाग गई। जब परिजन उसे थाने से साथ लेकर जा रहे थे, तभी वह अचानक हाथ छुड़ाकर प्रेमी के पास भागने लगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इशाकचक थानेदार ने बताया कि युवती के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थानेदार के अनुसार, प्रेमी युवक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी हिरासत में लिया जा सकता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *