भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, प्लेग्राउंड में स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

भागलपुर, 5 मई 2025खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता स्थल पर आयोजित समीक्षा बैठक में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक जर्मन हैंगर में आयोजित की गई, जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत भी उपस्थित थे।

स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर निगम के उपनगर आयुक्त को कैटरिंग कैंपस और खेल मैदान के आसपास पूर्णत: स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुबह और खेल समाप्ति के उपरांत नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, खाने और नाश्ते के बाद कैटरिंग क्षेत्र की अच्छी तरह से सफाई होनी चाहिए। पानी की सतत आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश और सांस्कृतिक आयोजन

डॉ. चौधरी ने जानकारी दी कि आम दर्शकों के लिए आई ट्रिपल सी का गेट खुला है और वहां से लोग निःशुल्क प्रवेश कर खेल प्रतियोगिता देख सकते हैं। साथ ही, संध्या में ओपन थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आम लोगों के लिए उपलब्ध है। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर स्थित सैंडिश कंपाउंड गेट को खोला गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता

खेल मैदान में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सख्ती से जांच (फ्रिसकिंग) और पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दंडाधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने की हिदायत दी गई।

प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर

जिलाधिकारी ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रसारण को नियमित रूप से कराया जाए। बताया गया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है, जिसे देशभर में कोई भी व्यक्ति देख सकता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *