जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ जन सुराज का अभियान, प्रशांत किशोर सीएम के गांव से करेंगे शुरुआत

भागलपुर, 5 मई 2025 — बिहार में जातीय जनगणना और भूमि सर्वेक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर जन सुराज पार्टी अब बड़े आंदोलन की तैयारी में है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बीघा से एक राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया एलान

सोमवार को भागलपुर स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस अभियान की जानकारी दी गई। इस मौके पर जन सुराज के भागलपुर विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष बाबुल विवेक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं संभावित प्रत्याशी डॉ. विकास पाण्डेय, राज्य कोर कमेटी सदस्य सोनी भारती, तथा जिला सचिव एवं युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार हर्षप्रीत सिंह मौजूद रहे।

दो महीने में 1 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर लेंगे

पार्टी नेताओं ने बताया कि 11 मई से जन सुराज कार्यकर्ता बिहार के 40,000 से अधिक गांवों में जाकर जातीय जनगणना के वादों को लागू करने, भूमि सर्वेक्षण में हुई गड़बड़ियों और सरकारी घोषणाओं के अमल को लेकर लोगों से समर्थन लेंगे। इस अभियान के तहत दो महीनों में एक करोड़ से अधिक हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। ये हस्ताक्षर 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन के साथ सौंपे जाएंगे।

सरकार से जवाबदेही की मांग

प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि 7 नवंबर 2023 को बिहार सरकार ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट विधानसभा में रखी थी और 22 नवंबर को कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं, लेकिन इन घोषणाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जन सुराज पार्टी अब सरकार से जवाबदेही की मांग कर रही है।

विधानसभा घेराव की चेतावनी

बाबुल विवेक ने कहा कि यदि सरकार अब भी नहीं जागी तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जाएगा। आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार सिंह एवं कार्यालय प्रभारी आरिफ रशीद भी उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    राशन कार्ड से कट सकता है आपका नाम! जानिए किन लोगों पर चल रही कार्रवाई, क्या हैं नियम और नाम हट जाए तो कैसे होगा दोबारा शामिल

    Share Add as a preferred…

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *