अब हर महीने के अंतिम सोमवार को बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी पीटीएम, शिक्षा विभाग ने तय की थीम और गतिविधियाँ

पटना (बिहार):

बिहार शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रत्येक महीने के अंतिम सोमवार को अनिवार्य रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने की घोषणा की है। इस बैठक को प्रभावी और एकरूप बनाने के लिए विभाग ने वार्षिक थीम आधारित कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

थीम आधारित होगा हर महीने का पीटीएम

प्राथमिक शिक्षा निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि अलग-अलग स्कूलों में पीटीएम का आयोजन असंगठित तरीके से हो रहा था, जिससे उसकी प्रभावशीलता प्रभावित हो रही थी। इसे दूर करने के लिए अब हर महीने की पीटीएम एक तय थीम और गतिविधियों के आधार पर आयोजित की जाएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शिक्षकों को मिलेगा मार्गदर्शन

प्रत्येक महीने की पीटीएम से पहले राज्य स्तर पर शिक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबंधित थीम पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। पीटीएम में अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्कूल के अनुभव और सरकारी योजनाओं की जानकारी पर खुलकर चर्चा की जाएगी।

पीटीएम कैलेंडर 2025-26 (थीम सहित):

  • 31 मई: पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम
  • 28 जून: उपस्थिति और सरकारी योजनाएं
  • 26 जुलाई: व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण
  • 30 अगस्त: खेलो और सीखो
  • 27 सितंबर: निपुण बनेगा बिहार हमारा
  • 25 अक्टूबर: पीटीएम आयोजित नहीं होगी (छठ और दीपावली की छुट्टियाँ)
  • 29 नवंबर: हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा
  • 24 दिसंबर: हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा
  • 31 जनवरी: हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास
  • 28 फरवरी: परीक्षा की तैयारी, हमारी जिम्मेदारी
  • 29 मार्च: प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ

इस नई पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना और अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

  • ये भी पढ़े..

    यूपी पुलिस अधिकारी से फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल, मुकेश सहनी बोले- ‘मुझे रोकिएगा तो कोर्ट में मिलूंगा’

    Share Add as a preferred…

    बाढ़ कोर्ट में पकड़ौआ विवाह को लेकर हंगामा, युवक ने कोर्ट मैरिज से किया इनकार; बोला- छोटी बहन से शादी करनी थी, बड़ी बहन से जबरन करा दी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *