बाइक सवार अपराधियों ने चलती कार पर की फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

सहरसा (बिहार):

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर–बलवाहाट मुख्य मार्ग पर खजुआ चौक के पास रविवार रात एक सनसनीखेज घटना में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने चलती कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार युवक रणवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणवीर कुमार अपने बहनोई के साथ बालमपुर से कार द्वारा दाभ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खजुआ चौक के पास दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने कार को ओवरटेक किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

हमले के दौरान रणवीर जान बचाने के लिए कार से बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन अपराधियों ने पीछा करते हुए उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रणवीर को इलाज के लिए तत्काल सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बलवाहाट थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक चालान के मामलों का जल्द होगा निपटारा, अब स्थायी लोक अदालत में होगी सुनवाई; सभी जिलों को जारी हुए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    यूपी पुलिस अधिकारी से फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल, मुकेश सहनी बोले- ‘मुझे रोकिएगा तो कोर्ट में मिलूंगा’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *