नवगछिया बाजार में सरेआम दुकानदार की गोली मार हत्या, दहशत में व्यवसायी

नवगछिया | रविवार की रात नवगछिया बाजार का हड़ियापट्टी इलाका गोलियों की गूंज से दहल उठा। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम पूजन सामग्री विक्रेता विनय कुमार गुप्ता (38 वर्ष) की दुकान पर घुसकर गोली मार हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से पैदल चलते हुए फरार हो गया।

कैसे हुई घटना?

रात लगभग 9:30 बजे विनय अपनी दुकान पर स्टाफ के साथ बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक दुकान में दाखिल हुआ और बेहद करीब से विनय पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश का एक साथी बाहर बाइक पर निगरानी कर रहा था।


CCTV फुटेज में कैद हत्यारा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह, और देर रात एसपी प्रेरणा कुमार मौके पर पहुंचे। दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें हमलावर को स्टेशन रोड की ओर पैदल भागते हुए देखा गया। एसपी ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा रही है और टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


बाजार में पसरा सन्नाटा, व्यवसायी भयभीत

घटना के बाद दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। अधिकांश व्यापारियों ने तत्काल शटर गिरा दिए और घरों में दुबक गए। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि “बाजार में गश्ती न के बराबर है।” चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


विधायक ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल

घटनास्थल पर पहुंचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा,

“एसपी और डीएसपी भले ही सक्रिय हैं, लेकिन स्थानीय थानाध्यक्ष पूरी तरह से नाकाम हैं। यदि गश्ती और सुरक्षा पुख्ता होती तो यह हत्या रोकी जा सकती थी।”


प्रशासन पर दबाव, व्यापारी संघ में आक्रोश

व्यापारियों की मांग है कि नवगछिया बाजार में रात्री गश्ती बढ़ाई जाए, चौक-चौराहों पर स्थायी पुलिस पोस्ट हो, और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष, सागर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी

    Share Add as a preferred…

    भारत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में मोकामा में फूटा युवाओं का आक्रोश, कैंडल मार्च में गूंजे न्याय के नारे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *