मौसम अलर्ट: कल से तपेगा बिहार, पारा चढ़ेगा 6 डिग्री तक, कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

पटना | 5 मई 2025:राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। मंगलवार से बिहार में भीषण गर्मी की वापसी होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

14 जिलों में हुई राहत की बारिश

रविवार को पटना समेत 14 जिलों में बादल बरसे, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन यह राहत अल्पकालिक है क्योंकि गर्मी का अगला दौर और भी तीव्र होगा।


ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में रहिए सावधान

सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


गर्मी से बचाव के लिए क्या करें?

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें
  • अधिक से अधिक पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से बचें
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • वृद्ध, बच्चे और बीमार व्यक्ति विशेष सतर्कता बरतें

 

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में सम्राट चौधरी का मिशन ‘बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर’! नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात, 15 हजार करोड़ की सड़क-पुल परियोजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    सारण के DPO पर आय से अधिक संपत्ति का शिकंजा! 27 लाख की सैलरी, खातों में 2.51 करोड़ का लेन-देन; जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *