ननद की शादी से पहले भाभी की हत्या, बोरे में भरकर शव को फेंका, पुलिस ने जेठ को पकड़ा

बेतिया, बिहार: शादी की खुशियों से पहले मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया वार्ड नंबर 6 में दर्दनाक वारदात ने गांव को हिला कर रख दिया। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां मातम पसर गया। ननद की शादी से ठीक एक दिन पहले भाभी प्रमिला देवी (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई। आरोप ससुराल वालों पर है, जिन्होंने हत्या कर शव को बोरे में भरकर तीन किलोमीटर दूर फेंक दिया।

7 साल पहले हुई थी शादी, लगातार होता रहा उत्पीड़न

मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रमिला देवी की शादी 2018 में सनोज पासवान से हुई थी। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा है। शादी के बाद से ही प्रमिला को ससुराल में प्रताड़ना झेलनी पड़ी। परिजनों का आरोप है कि सनोज पासवान ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रमिला की हत्या कर दी और सबूत छिपाने की कोशिश की।

“सनोज पासवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रमिला की हत्या की और शव को बोरे में भरकर करमवा मन के पास फेंक दिया गया।”

— मृतका के परिजन

शव की बरामदगी और आरोपियों की तलाश

पुलिस को सूचना मिलने के बाद मायकेवाले मौके पर पहुंचे और शव की तलाश में पुलिस का सहयोग किया। घंटों मशक्कत के बाद करमवा मन के पास बोरे में बंद प्रमिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लिया गया आरोपी, लोगों ने की पिटाई

शुरुआत में मनोज पासवान पुलिस को गुमराह करता रहा, जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पीट दिया। तब जाकर उसने शव फेंकने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेतिया GMCH पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनोज पासवान को थाना लाया गया है और जांच के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।”

— विश्वमोहन चौधरी, थानाध्यक्ष, मझौलिया

  • ये भी पढ़े..

    मालदा टाउन स्टेशन पर टीबी जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया ‘टीबी मुक्त भारत’ का संदेश

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब, सॉल्वर गैंग के 15 सदस्य गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *