वीकेंड पर बाहर निकलने से पहले सावधान! पटना समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी

पटना (बिहार): बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 15 जिलों में रविवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी, बारिश और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, लखीसराय, पूर्णिया, वैशाली, पटना, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिले ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादल गरजने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसका असर रविवार की देर रात तक देखने को मिल सकता है।

खुले में ना जाएं, किसान खेतों से रहें दूर

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर वे खुले में हैं, तो तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। ऊंचे स्थानों से बचने और मोबाइल या बिजली के खंभों के पास खड़े न रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे आज खेतों में काम करने से बचें।

शनिवार को तापमान में दिखी बढ़ोतरी

3 मई को राज्य में तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 2.8°C और न्यूनतम में 6.5°C की वृद्धि हुई। सबसे गर्म जिला रोहतास रहा, जहां तापमान 39°C तक पहुंच गया।

दोपहर बाद बदला मौसम

शनिवार को सुबह से दोपहर तक पटना और आसपास के जिलों में तेज धूप रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद तथा गया जिलों में बारिश हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली।

7 मई से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 7 मई से तापमान में फिर इजाफा होगा और गर्मी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिन राज्यवासियों के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *