मातम में बदली शादी की खुशियां: कहतरवा गांव में गैस सिलेंडर फटने से पंडाल समेत दहेज का सारा सामान राख

फतेहपुर (बिहार): एक खुशहाल शादी का माहौल कुछ ही पलों में मातम में तब्दील हो गया जब फतेहपुर थाना क्षेत्र के कहतरवा गांव में गैस सिलेंडर फटने से भयानक आग लग गई। इस हादसे में न सिर्फ पंडाल और घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि दुल्हन के गहने, दहेज का सामान और शादी की सारी तैयारियां भी राख में बदल गईं।

गुरुवार को सुरेश साह की सबसे छोटी बेटी की शादी होनी थी। घर में तैयारियों की गूंज और पकवानों की खुशबू चारों तरफ फैली थी। तरियानी से बारात आने वाली थी, लेकिन तभी खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फट गया। आग इतनी भयंकर थी कि पंडाल से लेकर घर तक सब कुछ उसकी चपेट में आ गया।

25–30 लाख रुपये का हुआ नुकसान

दुल्हन के पिता सुरेश साह ने बताया, “मेरी तीन बेटियां हैं और मैं टेंट व्यवसाय करता हूं। इस आगजनी में लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बारात वापस लौट गई थी, लेकिन बाद में कुछ लोग लौटे और पड़ोसी के दरवाजे पर जैसे-तैसे शादी संपन्न कराई गई। अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है।”

दहेज का सारा सामान जलकर राख

आग में वाशिंग मशीन, फ्रीज, टीवी, गोदरेज, पलंग, कुर्सी, कपड़े, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत दहेज का पूरा सामान जल गया। इतना ही नहीं, आग पास के ट्रैक्टर, बेल्डिंग की दुकान और खेतों तक भी फैल गई, जिससे मक्के की फसल भी बर्बाद हो गई।

“धुएं के बीच बेटी की विदाई हुई”

दुल्हन की मां रानी देवी ने कहा, “हमारी बेटी की विदाई आगे के धुएं के बीच हुई है। वो लाल जोड़ा अब राख हो गया है, लेकिन हमारी बेटी आज जिंदा है, यही सबसे बड़ी बात है।”

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पूरा सामान जल चुका था। आसपास के ग्रामीणों में इस घटना से दहशत का माहौल है।

प्रशासन देगा सहायता

फतेहपुर थाना अध्यक्ष कोमल रानी ने कहा, “मैंने पीड़ित परिवार को आवेदन देने को कहा है। आवेदन मिलने के बाद मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”

यह दर्दनाक घटना इस बात की याद दिलाती है कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही पूरे जीवन की मेहनत को राख कर सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *