भागलपुर: पत्नी की मौत का सदमा सह नहीं सके बुजुर्ग, कुछ ही देर बाद पति ने भी तोड़ा दम

भागलपुर, 3 मई — बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ एक बुजुर्ग दंपती की कुछ ही घंटों के अंतराल में मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान चंदन यादव (80 वर्ष) और उनकी पत्नी रामबतिया देवी (75 वर्ष) के रूप में हुई है। खुटाहा पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि रामबतिया देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी और घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई। उस समय चंदन यादव गाँव के किसी रिश्तेदार के यहाँ गए हुए थे।
जब वे लौटकर घर पहुँचे और पत्नी की मृत्यु की खबर सुनी, तो वो गहरे सदमे में चले गए और कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया

तीन पुत्रों को छोड़ गए पीछे

यह बुजुर्ग दंपती अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। गाँव में यह घटना गहरे मानवीय जुड़ाव और जीवनसाथी के अटूट बंधन की मिसाल बन गई है।

सुल्तानगंज में महिला की मौत

वहीं सुल्तानगंज में मुंगेर जिला के बंगाली टोला कल्याणपुर की रहने वाली आरती देवी को परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाए थे, जहाँ इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रही थीं


 

  • Related Posts

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे से हमला, दो घायल मायागंज अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला: नवाचार, विकास और उम्मीदों का संगम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *