प्रेम प्रसंग में हुआ विवाद, महिला और पुरुष के बीच मारपीट

सुल्तानगंज, 3 मई — थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में 55 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय विधवा महिला दोनों घायल हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को थाने लाया गया, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी रजामंदी से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पूछताछ के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *