भागलपुर: महिला तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

भागलपुर, 3 मई — कहलगांव और घोघा थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में देशी और विदेशी शराब की भारी खेप, एक कार और एक बाइक भी जब्त की है।

कहलगांव में कार से विदेशी शराब बरामद

कहलगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच-80 स्थित श्मशान घाट मोड़ के पास एक कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप पाई गई।
थानाध्यक्ष अतुलेश सिंह ने बताया कि कार में सवार महिला तस्कर (निवासी: बबरगंज, भागलपुर) और चालक विशाल कुमार को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य आरोपी, कारू चौधरी (मोहद्दीपुर निवासी), जो बाइक से रेकी कर रहा था, मौके से फरार हो गया। उसकी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घोघा और जानीडीह में भी कार्रवाई

वहीं घोघा थाना की पुलिस ने छापेमारी में 87 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा जानीडीह के मुशहरी टोला में 2 लीटर देशी शराब के साथ देवानंद ऋषिदेव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जांच जारी, फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जब्त वाहन और शराब को कानूनी प्रक्रिया के तहत रखा गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *